सोमवार, 11 नवंबर 2013

सह्याद्री चैनल पर मेरा वक्तव्य

वैश्विक स्तर पर हिन्दी के लिये लेखिकाओं का योगदान विषय पर मुम्बई की साहित्यिक सँस्था आशीर्वाद द्वारा आयोजित सँध्या का सह्याद्री चैनल पर सीधा प्रसारण



रविवार, 20 अक्टूबर 2013



           संतोष श्रीवास्तव को प्रियँवदा साहित्य सम्मान

 मूलचँद मिश्र स्मृति संस्थान (लखनऊ) द्वारा वर्ष 2012 का (सातवाँ ) "प्रियँवदा साहित्य सम्मान" चर्चित लेखिका संतोष श्रीवास्तव को उनके समग्र लेखन पर दिये जाने के निर्णय की घोषणा सँस्था की अध्यक्ष वरिष्ठ लेखिका डॉ मिथलेश मिश्र ने की। सँस्था के निदेशक वरिष्ठ लेखक डॉ सतीशराज पुष्करणा के अनुसार समारोह 20 नवँबर 2013 को लखनऊ में आयोजित किया जायेगा जिसके अँतरगत ग्यारह हज़ार की धनराशि,प्रशस्तिपत्र एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान किया जायेगा।  

मंगलवार, 6 अगस्त 2013

5 अगस्त को मेरे बेटे की पुण्यतिथि थी। ..........लेकिन वो गया कहाँ,मेरे आसपास ही तो है। वो जैसा घर सजाकर रखता था मै वैसा ही सजाकर रखती हूँ,उसकी पसँद का खाना खाती हूँ, जिस रूप जिस पहनावे में मै उसे अच्छी लगती थी,मैं वैसी ही रहती हूँ............मेरा हेमंत मेरे रहते तक रहेगा।

शुक्रवार, 2 अगस्त 2013

चर्चित लेखिका संतोष श्रीवास्तव का सम्मान
छ्त्तीसगढ हिन्दी साहित्य मंडल रायपुर द्वारा संतोष श्रीवास्तव का सम्मान सँस्था के अध्यक्ष अमरनाथ त्यागी द्वारा किया गया। 
इस अवसर पर सँगीतकार कल्याण सेन ने उनकी गज़लें गाई। अध्यक्षता सद्भावना दर्पण के सँपादक वरिष्ठ साहित्यकार गिरीश 
पँकज ने की । जाने माने साहित्यकारों की उपस्थिति में संतोष जी का शॉल,स्मुति चिन्ह,पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मान किया गया